मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत 2047 जो संकल्प लिया है यह प्रधानमंत्री जी का और सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति हेतु सभी को साथ आना होगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी, विगत 12 वर्षो की विकास यात्रा को लेकर हम आपके बीच आये है यह केवल हमारी सरकार की उपलब्धिया नहीं बल्कि विकसित भारत का रोड मेप है यह बात केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में कही। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला प्रभारी आलोक संजर, महापौर जगतबहादुर सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, संदीप रजक, डॉ वाणी अहलुवालिया, रिंकू विज, प्रशांत केसरवानी, पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू वचवानी की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प सम्मलेन पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमे जबलपुर के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा विगत 12 वर्ष में भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा देने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पुरे विश्व में आज स्थितियाँ विपरीत है, चुनौती पूर्ण माहौल है उसके बाद भी हमारा भारत स्थिर खड़ा है और आने वाले किसी भी संकट का का सामना और समाधान करने में सक्षम है और यह सब इसीलिए संभव हुआ है क्योंकि आपके आशीर्वाद और सहयोग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक पूर्ण बहुमत स्थिर सरकार है, जनमत मोदी जी के साथ है। सशक्त नेतृत्व और सक्षम सरकार होने से ही भारत आज विश्व भर की चुनौतीयों के बाद भी हर मामले में स्थिर खड़ा है।
उन्होंने कहा हमारे देश की 140 करोड़ जनसंख्या को पहले बोझ माना जाता था आज स्थिति बदली है देश के लोगो का जीवन स्तर बदल रहा है हर व्यक्ति आगे आ रहा है जीवन जीने का तरीका स्टेण्डर्ड बदल रहा है. मोदी जी का नेतृत्व आने के बाद बड़े बड़े देश लाइन लगा रहे है कि हमारे साथ करार हो जाये , यह देश की जनता की बदौलत यह सम्भव हुआ है और आज भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा आज देश उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ते हुए देख रहे है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि 2014 के बाद से विकसित भारत की आवाज हमारे कानो में गूंज रही है. प्रधानमंत्री जी ने शपथ लेते ही राष्ट्र प्रथम को ही प्राथमिकता दी और उसका परिणाम हुआ कि देश आज प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, डॉ जितेंद्र जामदार, सुषमा जैन, महाकौशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेई, डॉ राजेश धीरावाणी, डॉ बीके पांसे, उद्योगपति अजीत समदड़िया, शंकर नागदेव, संदीप विजन, तारु खत्री, राजीव बडेरिया, मल्लिका बैनर्जी, अखिल मिश्रा, प्रशांत कर्मवीर के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में की सहभागिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड की प्रियदर्शिनी कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए।
रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर प्रगति यात्रा में हुए शामिल
रानी दुर्गावती प्रगति पथ यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा मप्र का सबसे बड़ा 7 किलोमीटर लंबा यह आधुनिक फ्लाई ओवर ब्रिज जबलपुर के विकास, सुगम यातायात एवं आधुनिक अधोसंरचना…




