मानव सेवा करके अभिषेक गुरु जी ने मनाया अपना जन्मदिवस

जबलपुर दर्पण । शहर संस्कारधानी की संस्था श्री राम एनवायरनमेंट एंड सोशल सर्विस एसोसिएशन के संरक्षक एवं जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट अभिषेक गुरु जी ने अपने जन्म दिवस पर राहगीरों को ठंडी छाछ पिलाई lसाथ ही मां नर्मदा जी को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया l उल्लेखनीय है कि आए दिन अभिषेक गुरुजी गरीब कन्याओं का विवाह करवाते हैं गरीब बच्चों को निशुल्क हेयर कटिंग की ट्रेनिंग देते हैं l सिर्फ संस्कारधानी जबलपुर ही नहीं बल्कि भारत के अनेक राज्यों में वह अपने सेमिनार के द्वारा हजारों बच्चों को आत्मनिर्भर बन चुके हैं l सबसे अहम बात यह है कि इनसे सीखे हुए बच्चे आज अपना खुद का व्यापार कर रहे हैं और इसके लिए वह हमेशा उनका धन्यवाद करते हैं l सोचने वाली बात है कि रेलवे जैसे विभाग में नौकरी मिलने के पश्चात भी अभिषेक ने अपनी रुचि को आगे रखा और रेलवे की नौकरी छोड़कर ब्यूटी और फैशन जगत में अपना नाम कमाया और यही कारण है कि आज बॉलीवुड की कई सिलेब्रिटीज को वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं चाहे गोविंदा की बात कर ले अर्जुन रामपाल की बात कर ले नील नितिन मुकेश की बात कर ले सभी उनके काम से काफी खुश है और अक्सर वो बॉलीवुड में अपनी सेवाएं देने के लिए फिल्मों में हेयर कलरिंग हेयर कटिंग और हेयर ड्रेसिंग जैसी विधाओं में अपनी सेवाएं देने के लिए मुंबई जाते हैं l वह मानव सेवा से जुड़े हुए कार्य हमेशा करते रहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इससे जो खुशी मिलती है वह कहीं और नहीं मिल सकती l उनके सेवा कार्य में उनके छात्रगण स्टाफ के सदस्य और संस्था के पदाधिकारीभी उपस्थित रहे l



