जबलपुर दर्पण

गौरव शिखर सम्मान 2026 का आयोजन 1 जुलाई को

जबलपुर दर्पण । मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दादा ईश्वर दास रोहाणी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस वर्ष राज्यस्तरीय “गौरव शिखर सम्मान 2026” का आयोजन आगामी 1 जुलाई 2026 को मानस भवन में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों को प्रस्तावित सम्मान सनातन ज्ञान गौरव शिखर सम्मान आचार्य/वैदिक विद्वान ब्राह्मण क्षेत्र से। कर्मयोगी गौरव शिखर सम्मान समाज सेवा से। नारी शक्ति गौरव शिखर सम्मान महिला सशक्तिकरण से। संस्कार गौरव शिखर सम्मान संस्कृति/कुटुंब प्रबोधन से। दादा ईश्वरदास रोहाणी स्मृति युवा प्रेरणा सम्मान युवाओं को प्रेरित करने हेतु। ज्ञान ज्योति गौरव शिखर सम्मान शिक्षा क्षेत्र से। उद्योग गौरव शिखर सम्मान उद्योग एवं उद्यमिता से।
संजीवनी गौरव शिखर सम्मान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से।
कलम वीर गौरव शिखर सम्मान पत्रकारिता से।
वीरता गौरव शिखर सम्मान सेवानिवृत्त अधिकारी से।
न्याय सेवा गौरव शिखर सम्मान विधि क्षेत्र से।
अमृत गौरव शिखर सम्मान लाइफ टाइम अचीवमेंट से
दिया जायेगा।
आयोजन समिति की बैठक मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एच.पी. सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, रविंद्र बाजपेई, अजय ग्रोवर, संदीप विजन, रजनी जैन, पंकज गोयल, रोहित दुबे, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, तनुश्री सिंह, तारु खत्री, पीतांबर टोपनानी, राजा नागदेव सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम होगा, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाया जाएगा तथा भविष्य में इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88