माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर खितौला नगर देवी जागरण सहित विशाल भंडारे का आयोजन, सुप्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज अख्तर को देखने देर रात्रि तक लगा रहा क्षेत्रीय लोगों का आना, जाना

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 13 के पार्षद एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश चौबे की माताजी जयंती चौबे के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित देवी जागरण में प्रसिद्ध देवी गीत गायिका शहनाज अख्तर एवं उनकी टीम की उपस्थिति में खितौला उपनगर के बारीबहु स्टेडियम में रात्रि 10 बजे के दौरान देवी जागरण का आयोजन किया गया। 18 जून 2026 दिन गुरुवार को प्रथम पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में चौबे परिवार के साथ साथ सिहोरा, खितौला सहित आसपास के विभिन्न ग्रामीणों से आई हुई मातृ शक्तियां, बड़े बूढ़े, सहित युवाओं की हजारों की संख्याओं में मौजूदगी देखने को मिली। देवी जागरण की शुआत द्वीप प्रजलित एवं श्री गणेशाय वंदना गीत संगीत के साथ की गई। इस मुख्य देवी जागरण व माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर, देवी जागरण सहित विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में देर रात्रि तक लगा रहा क्षेत्रीय लोगों का आना जाना। वहीं इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, के साथ अन्य गणमान्य नागरिक जन भी उपस्थित रहे।



