जबलपुर दर्पण

ग्रीष्मकालीन जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जबलपुर दर्पण । खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जबलपुर ,मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी , जबलपुर ताइक्वांडो यूनियन एवं क्रीड़ा केन्द्र मदनमहल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन रॉक फोर्ड फाउंडेशन स्कूल, महानद्दा, मदन महल, जबलपुर में संपन्न हुआ। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा ,अनंत डिके क्षेत्र संयोजक क्रीड़ा भारती,प्रकाश विस्फुटे कोष प्रमुख महाकौशल क्रीड़ा भारती,विवेक रंजन शुक्ला संपर्क प्रमुख महानगर क्रीड़ा भारती,शिवांगी पचौरी मातृशक्ति प्रमुख महाकौशल प्रांत प्रीति त्रिपाठी दिव्यांग प्रमुख महाकौशल प्रांत ,तियाशा जैनिट वार्नर,नीरज दुबे, प्रकाश यादव ,आनंद श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अतिथि आगमन पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव, जिला ताइक्वांडो यूनियन के महासचिव एडवोकेट जयराज चौधरी, प्रदेश सचिव शशांक सिंह ठाकुर तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मानवराज यादव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री सूर्यकांत शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। वर्तमान समय में प्रत्येक बालक एवं बालिका को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। खेल युवाओं को नशे एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजकुमार यादव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने बताया कि एक माह से अधिक समय तक संचालित प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने ताइक्वांडो की बारीकियां सीखीं, जिसका उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में देखने को मिला।
प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न अकादमियों से आए लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में शानदार मुकाबले प्रस्तुत किए। कई मुकाबले अंतिम क्षणों तक रोमांचक बने रहे, जिससे उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट से किया।
समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की विशेष सराहना भी की गई। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राष्ट्रीय रेफरी मानवराज यादव, कामाक्षा पटेल ,दीपा रघुवंशी एवं चारू कश्यप, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन रेफरियों ने निष्पक्ष निर्णय एवं उत्कृष्ट तकनीकी संचालन के माध्यम से प्रतियोगिता को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके समर्पण, सेवाभाव एवं खेल के प्रति योगदान को सम्मानित करते हुए मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट जयराज चौधरी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले में ताइक्वांडो खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से परिपूर्ण इस आयोजन ने जिले के खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार किया तथा ग्रीष्मकालीन मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का यादगार एवं सफल समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88