जबलपुर दर्पण

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

जबलपुर दर्पण । 25 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनॉक 14-6-26 को सायं 5 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक तथा शहर के थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात इस खेल कूद प्रतियोगिता मे 22 ईकाईयों से आये पुलिस के खिलाडियो ने जोश एवं उल्लास के साथ मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।जोनल स्पोटर्स आफिसर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 22 इकाईयों जिला जबलपुर, कटनी, छिंदवाडा, पाढुर्ना नरसिंहपुर, सिवनी, सिंगरौली, रीवा, सिंगरोली, सीधी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, डिण्डौरी रेडियो जबलपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, पीटीएस उमरिया, पीटीएस रीवा के खिलाडियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता मे हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, क्रिकेट लेदर वॉल एवं व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये बेडमिंटन, जूडो, कुश्ती, वेटलिफिटिंग तथा एथलेटिक्स गेम्स पुरूष/महिला में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़, लांगजम्प, हाईजम्प, ट्रिपलजम्प, जेवलिनथ्रो, शॉटपुट, हेमरथ्रो, 4100 रिले, 4400 रिले इवेन्टस हुये।
सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन म.प्र. पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हेतु पूर्वी जोन जबलपुर की टीम में किया गया है ।
सभी टीमो के खिलाडियों ने अनुशासन मे रहकर अपनी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया और इस आयोजन को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, इसके लिये आपने सभी खिलाडियों तथा टीम मैनेजर को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। खेलो के निश्पक्ष आयोजन के लिये शहर के विभिन्न खेल संगठनों के निर्णायकों का सहयोग लिया गया, साथ ही मीडिया बंधुओ का भी प्रचार प्रसार मे सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिये भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि खेल भावना से सभी लोगो को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है, जीत हमारा हौसला बढाती है, तो हार भी हमें बहुत कुछ सिखाती है, जो रनर रहे हेैं, उन्हे अगले वर्ष विनर कैसे बनना है, सीखना पडेगा, टीम भावना जो पुलिस के लिये नितांत आवश्यक है, खेल से हमें सीखने को मिलता है, टीम भावना से बडे से बडे लॉ एण्ड ऑर्डर पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है एवं घटित हुई गम्भीर घटना को सुलझाया जा सकता है।
आपने अनुशासन का स्तर बनाये रखते हुये अनुशासित रहकर अच्छी खेल भावना का परिचय दिया है, वे लोग जो प्रतिस्पर्धा मे सफल हुये है एंव जो सफल नही हो पाये है सभी बधाई के पात्र है, विभिन्न स्पर्धाओ से उत्कृष्ट खिलाडियो का चयन पूर्वी जोन टीम के लिये किया गया है। जो इस वर्ष आगमी दिनो में होने वाली प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता मे पूर्वी जोन की ओर से भाग लेंगे। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्वी जोन का नाम रौशन करेंगे। आपने गरिमामयी खेल के सफल आयोजन के लिये जोनल स्पोटर्स आफिसर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य एवं उनकी टीम को बधाई दी। समारोह के दौरान पुरूष 100 मीटर दौड़ का फाइनल आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्षन किया। जिसमें आरक्षक आषीष यादव जिला छिन्दवाड़ा प्रथम स्थान, आरक्षक शेखर सोलंकी जिला मण्डला द्वितीय स्थान, आरक्षक आदित्य पारासर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज दिनांक 14.06.2026 को रेल्वे किक्रेट प्रातियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन रेल्वे ग्राउण्ड में आयोजित हुआ। जिसमें जिला जबलपुर विजेता एवं जिला जिला सतना उप विजेता रहा। ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने जीता। अंत में पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की गयी। जोनल ध्वज को ससम्मान मुख्य अतिथि को सौंपा गया, जिसे आपने अगले खेलो तक के लिये जोनल स्पोटर्स आफिसर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, को सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88