जबलपुर दर्पण

बिजली विभाग की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस का विशाल जनआंदोलन, विधायक लखन घनघोरिया ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं जबलपुर शहर में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती, जर्जर विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ताओं के शोषण तथा बढ़ती विद्युत समस्याओं के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विशाल जनआंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं आमजन ने विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर का घेराव कर शहर एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी गंभीर समस्याओं के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।
यह विशाल जन आंदोलन के जनता के विश्वास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के प्रति पार्टी की संवेदनशीलता का प्रतीक रहा। भीषण गर्मी से लेकर, मूसलाधार बारिश तक, हर परिस्थिति में जनता और कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि जनहित के मुद्दे पर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री लखन घनघोरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद नहीं की गई तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं सरकार की होगी।
विधायक श्री घनघोरिया ने कहा कि आम जनता लंबे समय से बिजली विभाग की लापरवाही का दंश झेल रही है। लगातार बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत पोल एवं तारों के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं-
1) अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए।
2) जर्जर विद्युत पोल एवं पुराने तारों को शीघ्र बदला जाए।
3) ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान कर खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला
जाए।
4) विद्युत विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं।

(1)
5) उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे बढ़े हुए एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की जांच कर
सुधार किया जाए।
6) स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
7) क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
8) क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए दो नए विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किए
जाएं।
9) अनाप-शनाप बिजली बिल भेजना बंद किया जाए।
10) अधिक भार वाले क्षेत्रों में उच्च क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
11) लीकेज एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए।
12) पुरानी एवं क्षतिग्रस्त केबलों को हटाकर नई केबलें डाली जाएं।
13) फाल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
14) कई गुना बढ़कर आ रहे बिजली बिलों का सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत दी
जाए।
विधायक लखन घनघोरिया ने सरकार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन गंभीर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर और अधिक उग्र एवं व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्षरत रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यश लखन घनघोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी, रूपेन्द्र पटेल, सतीष उपाध्याय, अनुराग गढ़वाल, जतिन राज, पार्षद कलीम खान, संजय साहू, गुलाम हुसैन, राकेश पांडे, जीतू ठाकुर कल्लन गुप्ता, डॉ. रामाकांत रावत, प्रमोद पटेल, याकूब अंसारी, आसिफ इकबाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, असित यादव ’रिंकू’, संजय अहिरवार, इस्तियाक अहमद अंसारी, जहूर खान, राजेश दीवान, गुड्डू नवी, अयोध्या तिवारी, हर्षित यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनू कुकरेले, पारस जैन, सागर शुक्ला, उबेश अंसारी, भानू यादव, अभ्युग बाजपेई, शुभम श्रीवास्तव, हाजी सलीम खान, रईस अहमद अंसारी, परवेज अंसारी, अयाज अंसारी, मुन्ना पण्डा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में माता बहने, बुजुर्ग, युवा साथी, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
(2)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जनता के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88