पुलिस के शूरवीर अधिकारियों का अभिनंदन

जबलपुर दर्प़ण । गुंजन कला सदन परिवार द्वारा आयोजित “पुलिस के शूरवीर अधिकारियों का अभिनंदन समारोह” में पीपलवाला मित्र मंडली को सम्मानित अधिकारियों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंडली की ओर से तलवार अभिनंदन स्वरूप प्रस्तुत कर वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर श्री शरद समैया, राजेश जैन ‘कल्लू’, सिद्धांत पाठक, प्रमोद पटेल सहित मंडली के अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शूरवीर अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।



