जबलपुर दर्पण

भाजपा मप्र की प्रदेश कार्यसमिति घोषित

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। प्रदेश कार्यसमिति में भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार 106 सदस्यों की कार्यसमिति का गठन किया गया है। 41 वरिष्ठ नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों को भी शामिल किया गया है। आगामी समय में आवश्यकता अनुसार चर्चा कर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जायेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में जबलपुर जिले से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, पूर्व महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, पूर्व विधायक श्रीमती नंदनी मरावी एवं स्थाई आमंत्रित सदस्य में विधायक अजय विश्नोई एवं डॉ जितेंद्र जामदार को शामिल किया गया गया। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया। कार्यसमिति में सभी वर्गों, समाजों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया। कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यसमिति का गठन भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88