जश्ने मौला हुसैन के लंगर में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

जबलपुर दर्पण । नया मुहल्ला स्थित बंद कुआं परिसर में जश्ने मौला हुसैन एवं लंगर-ए-आम का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में हज़ारों अकीदतमंदों ने लंगर ए आम में शिरकत करी।
आयोजक समाजसेवी पप्पू वसीम खान ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत 42 वर्ष पूर्व मरहूम अलीम खान ने की थी, जिसे आज भी पूरी अकीदत के साथ निरंतर निभाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 10 बजे हाफिज साहिबानों की कुरानख्वानी और नज़र-ओ-नियाज़ से हुआ। इसके बाद लंगर-ए-आम तकसीम किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का फूल-मालाओं से इस्तकबाल भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जावेद खान, नजीब खान, इम्तियाज पटेल, आमीन भाई, जुनैद खान ने सभी मेहमानों और अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



