भोपाल में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का बड़ा आंदोलन, आज डीपीआई घेराव का ऐलान

भोपाल जबलपुर दर्पण । नवीन व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षक महासंघके आह्वान पर रविवार को राजधानी के आंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से आए व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। महासंघ के अनुसार आंदोलन के पहले दिन 3500 से अधिक प्रशिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने वेतनवृद्धि, वैधानिक अवकाश, 12 माह की सेवा व जॉब सुरक्षा तथा स्थायी विभागीय कमेटी गठन की मांग उठाई। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह परमार ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पिछले 10 वर्षों से कार्यरत प्रशिक्षकों को केवल 20 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में इससे अधिक वेतन मिल रहा है। आंदोलन को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर का समर्थन भी मिला। उन्होंने प्रशिक्षकों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए लोक शिक्षण आयुक्त और शिक्षा सचिव से चर्चा करने की बात कही।महासंघ ने घोषणा की है कि सोमवार 30 जून को सुबह 10 बजे से हजारों प्रशिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल का घेराव करेंगे। आंदोलन के दौरान “सम्मान, सुरक्षा और अधिकार” तथा “प्रशिक्षक एकता जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
आंदोलन में शामिल प्रमुख प्रशिक्षक-
- सुधांशु गौतम
- प्रदीप दीक्षित
- पवन तिवारी
- देवेंद्र तिवारी
- रोहित पटेल
- अरविन्द यादव
- रितेश यदुवंशी
- सरद सिंह
- अतुल नामदेव
- आशुतोष बाजपेयी
- साधना तिवारी
- दिव्या सिंह
- संदीप दीक्षित
- रक्षा पाण्डेय
- प्रियंका चौधरी
- सोनिया अहिरवार
- ममता चक्रवर्ती
- दीपांश पटेल
- मनोज दीवान
- अभिजीत मेश्राम
- सरोज मानेश्वर
- मुकेश्वरी पट्टा



