मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पत्रकार सम्मेलन 18 जुलाई 2026 को प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी की मौजूदगी में हुआ आयोजित

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एमपी वार्किंग जर्नालिस्ट जिला पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 18 जुलाई 2026 को प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रूक्मिणी पैलेस हाल में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती (मां वीणा दायिनी) के छाया चित्र में पुष्प माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित के साथ सम्मलेन की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के यशस्वी प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि का स्वागत वंदन पुष्प माला एवं पकड़ी पहना कर किया गया। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे सिहोरा द्वारा जिला इकाई स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सम्माननीय अतिथिगण – संतोष बड़कड़े सिहोरा विधायक, मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष सिहोरा श्रीमती संध्या दिलीप दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष सिहोरा श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकार साथी एवं फोटो ग्राफर की मौजूदगी में आयोजित किया गया। वहीं ग्रामीण अंचलों से पधारें पत्रकार साथी गण, मझगवा, गोसलपुर, कुम्हीसधारा, मझौली, धंनगावा, अन्य क्षेत्रों से आए हुए साथगण इस दौरान मौजूद रहें।