उमरिया दर्पण

झंडा चौक बना जाम का स्थायी केन्द्र, अतिक्रमण से सिमटी सड़क नाली के ऊपर पक्के निर्माण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, कार्यवाही की राह देख रहे नगरवासी

सतीश चौरसिया उमरियापान । नगर के प्रमुख और सबसे व्यस्त झंडा चौक पर प्रतिदिन लगने वाला जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है । स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नालियों के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।
बताया जाता है कि कई स्थानों पर नालियों के ऊपर पिलर खड़े कर शेड एवं अन्य पक्के निर्माण कर लिए गए हैं । इससे सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो गई है और दो वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात बाधित हो जाता है । दिनभर दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों की आवाजाही के चलते झंडा चौक पर बार-बार लंबा जाम लग जाता है ।
इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग गुजरते हैं । जाम के कारण लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही आवश्यक कार्यों में भी देरी का सामना करना पड़ता है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों का भी नियमित आवागमन होता है, लेकिन लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी है ।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि झंडा चौक क्षेत्र का सर्वे कर सड़क एवं नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88