उमरिया दर्पण

उमरियापान में आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

सतीश चौरसिया उमरियापान । भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा आज नगर में पूरे श्रद्धा, उत्साह के साथ निकाली जाएगी । आयोजन समिति द्वारा रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । भगवान के रथ के दर्शन एवं रस्सी खींचकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करेंगे । आयोजन समिति ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा को आकर्षक एवं सुसज्जित रथों पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । रथयात्रा का शुभारंभ जगन्नाथ स्वामी मंदिर, ब्योहार मोहल्ला से होगा । इसके बाद यात्रा झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर, न्यू बस स्टैंड और कटरा बाजार होते हुए लिडहा तालाब स्थित जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा । धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर रथ के दर्शन करने और उसकी रस्सी खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा भगवान की कृपा प्राप्त होती है । आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने तथा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88