कटनी दर्पण

ट्रेन के डिब्बे में बंद मिला कोबरा, कटनी रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

मनीष श्रीवास कटनी जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार बीती रात्रि को एक ट्रेन के अन्दर डिब्बे में बंद मिला कोबरा सर्प के होने से गाड़ी में सफाई कर्मचारी दंग रह गए। जहां हजारों लोगों की भीड़ रोजाना ट्रेन में सफ़र करती हैं। ट्रेन में कैसे पहुंचा कोबरा सर्प । कटनी आरपीएफ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि रेल्वे प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 5,6 पर आई हुई रात्रि नौ बजे के दौरान मेमो ट्रेन में जब सफाई कर्मी वहां सफाई करने पहुंचे तो अजीब फ़ुसकार आने की आवाज सुनाई दे रहीं थीं। जब उन्होंने आसपास की सीट को चैक किया तो बोरी के अंदर डिब्बा में बंद कोबरा प्रजाति का सर्प उसमें दिखाई दिया तो देखते ही वे दंग रह गए। इसकी सूचना तत्कालीन आरपीएफ पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने पशु प्रेमी अमिता श्रीवास को अवगत कराया। और ट्रेन से सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान जंगल में छोड़ा दिया गया। मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए पशु प्रेमी गौ रक्षा कमांडो अमिता श्रीवास ने बताया कि मंगलवार को रात्रि 9:00 बजे के लगभग आरपीएफ थाने से सूचना प्राप्त हुई । घटना को लेकर बीना मेमू गाड़ी में एक प्लास्टिक की बोरी के अंदर डिब्बे में एक सर्प की फुस्कार सुनाई दे रही है। रेलवे सफाई कर्मचारी ने सफाई के दौरान सर्प की आवाज सुनाई देने की सूचना दी थीं। तत्काल स्थान पर पहुंचकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा दिया गया । रेस्क्यू करने के दौरान समझ में आया कि किसी सपेरे के द्वारा नाग पंचमी के लिए सर्प को पकड़ा होगा और धोखे में वह ट्रेन में ही छूट गया। अब सवाल उठता हैं कि बारिश के समय सर्प अधिक मात्रा में निकले हैं। हम इनकी सुरक्षा करनी चाहिए लेकिन ज्यादा तर लोग इनके निकले से इन्हें मार देते हैं। जिससे इनकी संख्या घटती जा रहीं हैं। पर अन्य राज्यों में विभिन्न सर्प का शोध कर उन्हें सुरक्षित बचाया जा रहा हैं। जागरूक बने जिम्मेदार बने। सुरक्षित रहे सुरक्षा प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88