भोजन की तलाश एवं बारिश के मौसम में जीव जंतुओं का स्थानीय लोगों तक पहुंचना, भय व डर जारी, पशु प्रेमी ने पकड़ छोड़ा सुरक्षित जंगल में

मनीष श्रीवास कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत शनिवार की दोपहर अचानक तीन फिट लंबा मॉनिटर लिजर्ड के दिखाई देने और कार्य कर रहे श्रमिकों की सांसे फूलने लगीं। इस विचित्र घटना को देख कर सभी ग्रामीण वासी हैरान और आश्चर्य चकित रह गए। मीडिया को जानकारी देते हुए ग्राम ग्राम पोसरा कंस्ट्रक्शन साइड में वर्क के दौरान शनिवार की दोपहर ग्राम पोसरा से पशु प्रेमी गौ रक्षा कमांडो अमिता श्रीवास को सूचना दी कि एक कंसट्रक्शन साइड पर एक मॉनिटर लीजर्ड तीन फिट के लगभग अचानक से यहां आ गया है। जिससे वंहा पर लगे हुए काम पर मजदूर काफ़ी डरे और सहमे हुए है। सूचना प्राप्त होते ही बिना देर किए हुए कंस्ट्रक्शन प्लॉट मालिक अभिलाष द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी की मदद से मॉनिटर लीजर्ड (गवाह ) का एक घण्टे की कड़ी मेहनत के साथ रेस्क्यू कर उसे पकड़ा गया। जब पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने मॉनिटर लीजर्ड को पकड़ लिया तो मजदूरों सहित स्थानीय लोगों ने राहत भरी सास ली। मॉनिटर लीजर्ड को पकड़ कर सुरक्षित घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कंस्ट्रक्शन प्लांट के मालिक ने अमिता का इस प्रकार वन जीव का रेस्क्यू करते हुए देख चकित रह गए। उन्होंने आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा भी जताई।



