कटंगी में हुआ कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजा रोहण कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण । कांग्रेस सेवादल का प्रतिमाह आयोजित किए जाने वाला ध्वजा रोहण कार्यक्रम कटंगी में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव के संयोजन एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में नेक नारायण सिंह, राजेश तिवारी, रूपेंद्र पटेल, कौशल्या गोटिया, वीरेंद्र चौबे, राजेश पटेल, विवेक पटेल, श्रीमती विनीता यादव, विवेक यादव, मुकेश पटेल, प्रशांत मिश्र, बब्बू यादव ,सतीश तिवारी, एडवोकेट राजेश पटेल, वीरेंद्र यादव, सतेंद्र चौबे, देवेंद्र यादव, लल्ली सोनी, जयंत जैन, परमलाल अहिरवासी, प्रकाश अहिरवार, चतुर सिंह लोधी, सुरेंद्र तिवारी, अम्बर सिंह राजपूत, दुर्जन पटेल, मनीष चौरसिया, मन्नू पठान, दिनेश जैन, रिंकू सिंघाई, मनोज तिवारी, राजेंद्र बंधु, कालीचरण यादव, बाबू यादव, प्रमोद दुबे, शिवम पटेल, देवेश चौरसिया, मीनाक्षी स्वामी, जितेंद्र यादव, संतोष राजपूत, डॉ. ओकर सिंह, नारायण सिंह, मालिक यादव, वीरेंद्र सिंह, संतोष पटेल, लेखराज सिंह, रूप सिंह ठाकुर, महेंद्र नेमा, फिरोज खान, अशोक यादव, राजकुमार पटेल एवं इंदु पटेल उपस्थित रहे।



