जबलपुर दर्पण

​मंगलायतन यूनिवर्सिटी में ‘एजुकेशन मीट 2.0’ का सफल आयोजन: 300 से अधिक शिक्षक रहे मौजूद, AI और छात्रों के भविष्य पर हुई चर्चा

​बरेला जबलपुर दर्पण । मंगलायतन यूनिवर्सिटी, जबलपुर के प्रवेश विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘एजुकेशन मीट 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मीट में बरेला और उसके आसपास के क्षेत्रों के 400 से अधिक विद्वान शिक्षकों ने पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया था, जिसमें से 300 शिक्षक इस गरिमामयी मीट के लिए नामांकित (नॉमिनेट) हुए। इन सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर इस आयोजन को सफल बनाया। ​इस वर्ष एजुकेशन मीट की मुख्य थीम ‘शिक्षा में एआई का उपयोग और छात्रों का भविष्य’ रही। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक दौर में एआई की भूमिका, इसके सही इस्तेमाल और आने वाले समय में विद्यार्थियों के करियर व सुनहरे भविष्य को लेकर शिक्षाविदों के बीच विस्तृत और गहन चर्चा हुई।
​इस गरिमापूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रोफेसर चिंता सुधाकर एवं रजिस्ट्रार डॉ. वी. एस. नागा किशोर के मार्गदर्शन में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन डॉ. आशुतोष सक्सेना, निदेशक रिसर्च एवं डेवलपमेंट डॉ. वसुधा देवी, डीन एकेडमिक्स डॉ. राजेश शुक्ला, डीन मैनेजमेंट एंड कॉमर्स श्री आशीष मिश्रा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों का सम्मान डीन एग्रीकल्चर श्री एस. पी. तिवारी जी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी शिक्षकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन में विश्वविद्यालय के प्रवेश विभाग एवं बरेला ग्राम पंचायत के सरपंच पंडित आशीष शुक्ला जी का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने इस मीट को ऐतिहासिक बनाने में दिए गए सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88