जबलपुर दर्पण

आस्था, समर्पण और संकल्प की अद्भुत पदयात्रा

जबलपुर दर्पण । माउंटेन मैन अंकित सेन ने तिलवाराघाट (जबलपुर) से मैहर तक लगभग 180 किलोमीटर की पदयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। यह धार्मिक पदयात्रा हर वर्ष छिंदवाड़ा के सांसद आदरणीय श्री विवेक बंटी साहू जी के नेतृत्व में आयोजित की जाती है। इस वर्ष सांसद जी ने स्वयं छिंदवाड़ा से लगभग 375 किलोमीटर की पदयात्रा कर माँ शारदा के दरबार मैहर तक पहुँचकर अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। इस पदयात्रा में लगभग 100 से 120 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सभी श्रद्धालु माँ शारदा की भक्ति में लीन होकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान कभी तेज बारिश, कभी कड़ी धूप और कभी तेज हवाओं जैसी अनेक चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था, समर्पण और विश्वास अडिग रहे। सभी ने मुस्कुराते हुए इन कठिनाइयों का सामना किया और माँ के आशीर्वाद से यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। अंकित सेन, जो जबलपुर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर हैं, भारत का राष्ट्रीय ध्वज अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित सात महाद्वीपों में से तीन महाद्वीपों पर फहरा चुके हैं। उन्होंने भी इस पावन पदयात्रा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी के साथ पैदल चलकर मैहर पहुँचकर माँ शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88