जबलपुर दर्पण
जबलपुर जिला न्यायालय में सनातन अधिवक्ता सम्मेलन हेतु सघन जनसंपर्क अभियान

जबलपुर दर्पण । जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी जी के दिशा निर्देश पर जबलपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता बंधुओं को 19 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित सनातन अधिवक्ता सम्मेलन में आमंत्रित किया गया जिसमें सभी अधिवक्ता बंधुओं ने आश्वासन दिया कि वे इस आयोजन में अवश्य पधारेंगे। इस दौरान आशीष विश्वकर्मा प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष रोशन गौतेल प्रांत महामंत्री, दीपक सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष,सुजीत सिंह ठाकुर केंट विधानसभा महामंत्री सक्रिय भूमिका में उपस्थित थे।



