पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल शिक्षण प्रशिक्षण संपन्न

सतीश चौरसिया उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत कटनी जिला कार्यालय में डिजिटल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा एकता ठाकुर तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह की उपस्थिति में जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को डिजिटल शिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी के प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी डाउनलोड कराए गए और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया । कार्यक्रम में प्रशिक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कम से कम 20-20 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का आह्वान किया गया, ताकि यह अभियान बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके । साथ ही उन्हें डिजिटल शिक्षण अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ते हुए डिजिटल रूप से सशक्त बनने और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक डिजिटल शिक्षण अभियान से जुड़ने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।



