बर्ड इवेंट में लाइफ ओके न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो चीफ मोहम्मद शारिक खान का सम्मान

जबलपुर दर्पण । अजबा बर्ड फार्म द्वारा आयोजित देश के सबसे बड़े बर्ड इवेंट में लाइफ ओके न्यूज़ चैनल के स्टेट ब्यूरो चीफ मोहम्मद शारिक खान का उनके उत्कृष्ट मंच संचालन एवं सामाजिक योगदान के लिए भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद शारिक खान ने अपने प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग की उपस्थित अतिथियों, पक्षी प्रेमियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।
इस अवसर पर मोहम्मद शारिक खान का शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उनके मंच संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल संचालन ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।


