महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण । प्रांतीय शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापक संघ के संरक्षक डाॅ. कैलाश त्यागी एवं अध्यक्ष डाॅ. आनंद शर्मा उपस्थित रहें।
संरक्षक डाॅ. कैलाश त्यागी ने कहा कि शासन से मांग की गई है कि शीघ्र प्राध्यापकों की वरिष्टता सूची जारी करें जिससे प्राध्यापक से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सके और हमारे पूरे प्रदेश में प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों को प्राचार्य मिल सके।
अध्यक्ष डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही वर्ष 2004-2005 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा। क्रीड़ा अधिकारियों, ग्रंथपालों की सेवानिवुत्ति की आयु में वृद्धि हेतु विचार करने का आश्वासन दिया गया। प्राध्यापक संघ द्वारा लगातार प्रदेश स्तर पर क्षेत्रीय विधायकों एवं सांसदों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर प्राध्यापकों की समस्याओं से अवगत करायेगें। प्राध्यापक संघ के प्रयासों से आज प्राध्यापकों की सूची प्रसारित कर दी गई है। सभी को बधाई एवं जो शेष सहा-प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक अपने प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करें।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से लंबित मांगों के कारण प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, क्रीड़ा अधिकारियों एवं ग्रंथपालों को अनेक प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डाॅ. शुक्ल ने कहा कि शासन द्वारा इस प्रकार के आदेश प्रसारित न किये जायें जिससे प्राध्यापकों को बार-बार कोर्ट में जाकर अपने न्याय के लिए कोर्ट केस दाखिल करना पड़े। आज लगातार शासन के विभिन्न विरोधाभासी पत्रों के कारण उच्च शिक्षा विभाग के कोर्ट केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस पर शासन को विचार करना चाहिये। अपने स्तर पर ही प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
प्रांतीय शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग एवं जिला इकाई जबलपुर संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल, जिला अध्यक्ष डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं डाॅ. राजीव मिश्रा द्वारा माननीय श्री अशोक रोहाणी, विधायक, केन्ट विधानसभा, जबलपुर को उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री रोहाणी द्वारा आश्वासन दिया गया कि उच्च शिक्षा मंत्री जी से मिलकर प्राध्यापकों की समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की जायेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ. गुप्ता, डाॅ. ज्योति जुनगरे उपस्थित रही।


