प्रमोशन में आरक्षण के प्रकरणों की विशेष बेंच करेगी सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने प्रकरणों से अपने आप को किया पृथक

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण से संबंधित नियमों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति विवेक रूसिया एवं जस्टिस विनय श्रॉफ की खंडपीठ मे सूची वद्ध थी | अंतरिम राहत पर याचिका कर्ताओ के अधिवक्ताओ की लंबी बहस के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जब आर.बी राय का हवाला आया तो उन्होंने उक्त केस से अपने आप को एक अधिवक्ता के रूप मे बकाळातनामा पाया तों उन्होंने उक्त प्रकरणों को सुनने से शॉपिंग कर करते हुए कहा कि इस प्रकरण की सुनवाई करने के लिए एक-दो दिन में विशेष बेंच गठित करेंगे जो भी तारीख नियत होगी संबंधित अधिवक्ताओं को सूचित कर दिया जाएगा | अजाक संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक प्रसाद शाह, पुष्पेंद्र कुमार शाह, परमानंद साहू, अभिलाष लोधी, अखिलेश प्रजापति उपस्थित रहे | मध्य प्रदेश शासन की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन तथा याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधि.मनोज शर्मा नमन नगरथ उपस्थित हुए | वही ज्ञात हुआ की
ओ.बी.सी. आरक्षण के समस्त 91 मामले तथा प्रमोशन में आरक्षण के मामलो की सुनवाई हेतु, कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा गठित की गई स्पेशल बैंच कल आज मंगलवार को 2:30 से जस्टिस विवेक अग्रवाल एवं जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ सुनवाई करेगी |



