डॉ. उमाकांत बाजपेयी की स्मृति में ‘गीत गंगा ग़ज़ल सागर’ का आयोजन गुरुवार को

मुंबई जबलपुर दर्पण । आशीर्वाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमाकांत बाजपेयी की स्मृति में ‘गीत गंगा ग़ज़ल सागर’ का आयोजन तथा कविवर दास नारायण अग्रवाल की पुस्तक ‘कृष्ण पद’ का विमोचन गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे अजंता पार्टी हॉल, एस.वी. रोड, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा पुस्तक ‘कृष्ण पद’ का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय एवं वीरेन्द्र याज्ञिक पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल एक्सप्रेस (दैनिक समाचार पत्र, नई दिल्ली) के संस्थापक एवं प्रधान संपादक तथा भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता होंगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सूफी गायिका कविता सेठ तथा प्रख्यात गीतकार शकील आज़मी की विशेष उपस्थिति रहेगी। ‘गीत गंगा ग़ज़ल सागर’ का संचालन कुमार जैन करेंगे। काव्यपाठ सत्र में देवमणि पांडेय, महेश दुबे, ओबेद आज़म आज़मी, असलम हसन, नवीन चतुर्वेदी, नवीन जोशी ‘नवा’, अर्चना जौहरी, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, रज़िया रागिनी तथा विनोद दुबे अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजकों ने साहित्य, संगीत और काव्य प्रेमियों से इस गरिमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

