स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में दो सिलाई मशीनें भेंट, महिलाओं के स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जबलपुर दर्पण । विकलांग बल के प्रदेश प्रभारी उत्तम राव ने अपने पूज्य माता-पिता स्वर्गीय गुलाब राव मालवे एवं स्वर्गीय मंजोडी मालवे की पावन स्मृति में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए रांझी स्थित सिलाई प्रशिक्षक पुष्पा गुप्ता के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को दो सिलाई मशीनें भेंट कीं।
सिलाई मशीनों का पूजन उत्तम राव के चाचा श्री गोविंद प्रसाद मालवे एवं चाची श्रीमती अरुण मालवे द्वारा विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय गुलाब राव मालवे एवं स्वर्गीय मंजोडी मालवे को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में विकलांग बल के प्रदेश प्रभारी उत्तम राव, जबलपुर संभाग प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा, सिलाई प्रशिक्षक पुष्पा गुप्ता तथा सिलाई केंद्र के कारीगर एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे। इस पहल से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।



