जबलपुर दर्पण
विवेक तन्खा ने दी स्व. हाजी रशीद सोनी को श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण । राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी क़दीर सोनी के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई मरहूम हाजी रशीद सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।
इस अवसर पर सरदार हामिद हुसैन, अतुल नरेश बाजपेई, अशरफ मंसूरी, आरिफ़ बेग, हाजी सलीम खान, अधिवक्ता सलीमुद्दीन मंसूरी, शमीम अहमद अंसारी, शाबान मंसूरी, हाजी इस्लाम सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



