133 विधार्थियों को निशुल्क साइकिलों का हुआ वितरण, दूरदराज के विधार्थियों की राह हुई आसान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने वितरित की साइकिलें

सतीश चौरसिया उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।
विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पटेल ने बताया कि इस अवसर पर 133 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें प्रदान की गईं । साइकिल मिलने से दूरस्थ गांवों से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को समय की बचत होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने में भी सुविधा मिलेगी ।
कार्यक्रम में राजेश राजा चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, संदीप सोनी, शैंकी चौरसिया, राकेश दाहिया, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद असाटी, वैभव चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, दिनेश गुप्ता, अखिलेश नामदेव, अरुण गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।



