उमरिया दर्पण

भरभरा आश्रम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आव्हान

सतीश चौरसिया उमरियापान । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध स्थान श्री भरभरा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा । इस पावन अवसर पर देवतुल्य परम कृपालु श्री श्री 1008 श्री नीलकंठ जी महाराज के कृपापात्र श्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को गुरु कृपा का आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा ।
आयोजन समिति ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर श्रद्धालु अपने परिवार सहित आश्रम पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन, पूजन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य एवं सार्थक बना सकते हैं ।
इस अवसर पर गुरु प्रसाद (भंडारा) का आयोजन बुधवार, 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा । आयोजन भरभरा आश्रम, स्लीमनाबाद–उमरियापान मार्ग पर ग्राम भनपुरा से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आश्रम में होगा ।
आयोजन के निवेदक रमाकांत पाठक (अध्यक्ष), श्री नीलकंठ शिक्षा एवं सामाजिक समिति, कटनी एवं समस्त शिष्य मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता करने तथा गुरु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88