जबलपुर दर्पण

ब्राह्मण समाज सिहोरा के द्वारा 100 मेधावी छात्र छात्राओं किया सम्मानित

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर मंच के माध्यम से संदेश देते हुए पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी
ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसको भेदना ही सफलता है। जिसमें संघर्ष और संभावना बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ना ब्राह्मण की आन्तरिक शक्ति का प्रतीक माना है। उक्ताशय के उदगार सुशील इंदू तिवारी विधायक पनागर ने ब्राह्मण समाज सिहोरा द्वारा रुकमणी पैलेस में आयोजित मेधावी छात्र छात्रा एंव वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। आयोजन पूज्यनीय श्री सियावल्लभ दास वेदांती महाराज के पावन सानिध्य एंव पूर्व विधायक दिलीप दुबे,समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक की अध्यक्षता, श्रीमति संध्या दुबे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमति रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष,संरक्षक प्रकाश पांडे,अश्वनी कुमार पाठक, नंदकुमार परोहा,जयप्रकाश दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा कि 18 वर्षों से चल रहे प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान एवं वरिष्ठ जनों के सम्मान में ब्राह्मण प्रतिभाओं में ऊर्जा का संचार हो वह न केवल राष्ट्र अपितु विश्व में अपने कार्यों के माध्यम से सिहोरा का नाम भी रोशन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य भगवान परशूराम एंव मां सरस्वती के पूजन से हुआ ।
मेधावी छात्रों का सम्मान – वर्ष 2024 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले दसवीं के 56 एंव बारहवीं के 44 मेधावी छात्रो को स्वर्गीय श्रीमती मालती दुबे की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इसी प्रकार से समाज में 80 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके श्रीमती केतकी बाई तिवारी, श्रीमती सावित्री दुबे का भी शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया । संचालन समाज के उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम मंत्री सुरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। अनेक टीवी सिरियल के निर्माता निर्देशक सोमजी आर शास्त्री जो मुम्बई में पोंडा सिहोरा का नाम रोशन कर रहे तथा एमपी पीएससी में भू गर्भ शास्त्र से सफलता अर्जित कर प्रोफेसर बने आयूष तिवारी, अखिल भारतीय पूर्व सेना सेवा परिषद अध्यक्ष विजय मिश्रा को समाज द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया गया। अतिथियों एंव बच्चों का स्वागत महामंत्री प्रवीण कुररिया,नरेन्द्र त्रिपाठी,गोपाल पाठक,सुनील तिवारी नंदू,रवि दुबे,राजेश मिश्रा,राजकिशोर तिवारी,अशोक उपाध्याय,शैलेन्द्र दुबे,सतेन्द्र तिवारी,राजू तिवारी,अरविंद उपाध्याय,आलोक पांडे,धर्मशीला दुबे, प्रीति दुबे,स्मिता कुररिया,माधव मिश्रा,राजेन्द्र दुबे,रीता शुक्ला पार्षद,अनिल कुररिया,शिशिर पांडे,सुनील तिवारी,अनिल दुबे,राजेन्द्र गर्ग,निधि तिवारी,नीलम तिवारी,आरती तिवारी,अनिरूद्ध त्रिवेदी,नवनीत शुक्ला आदि ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88