फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

जबलपुर दर्पण । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। रविकांत दिवाकर (एआईआर 55), शिवांश आनंद (एआईआर 152), दिव्यांश जायसवाल (एआईआर 173) और साक्षी कुमारी (एआईआर 192) उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां फिज़िक्सवाला के लर्निंग इकोसिस्टम के उन विकल्पों की सुविधा को दर्शाती हैं, जहां छात्र अपनी पसंद और सीखने के तरीके के अनुसार ऑनलाइन कोर्सेज या टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स के माध्यम से तैयारी कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, ” नीट 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक बधाई। आपने इस सफर में जो मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता हासिल की है, उन्होंने इसे पूरी मेहनत से कमाया है। और जो इस बार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या आपके भविष्य की पहचान नहीं है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं और यह सफर का केवल एक पड़ाव है।”
इसके अलावा, जबलपुर में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रियांशु नामदेव (एआईआर 1829) शहर के फिज़िक्सवालाh के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल रहे।
रविकांत दिवाकर ने कहा, “अपनी मेहनत का फल मिलता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेज़ ने मेरी सभी उलझनों को दूर करने में मदद की। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट को इतनी अच्छी तरह समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे का लॉजिक भी समझ आया। जब भी किसी कठिन सवाल में अटकता था, तो वीडियो सॉल्यूशंस ने तुरंत सही तरीका समझाया, जिससे मेरा काफी समय बचा।”
शिवांश आनंद ने कहा, “यह स्कोर हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे लिए सबसे ज्यादा मदद डेली प्रैक्टिस पेपर्स से मिली। नियमित टेस्ट देने से मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना आया। शिक्षकों ने मेरे सभी डाउट्स दूर किए और यह भी बताया कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, जिससे मैं असली परीक्षा से पहले उन्हें सुधार सका।”
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) का नीट कोचिंग मॉडल छात्रों को आसान, किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर आधारित है। इसके तहत डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, वीडियो सॉल्यूशंस के साथ मॉक टेस्ट्स, 24×7 डाउट रेजोल्यूशन और AI-पर्सनलाइज़्ड रिविजन जर्नी जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि हर छात्र, चाहे वह किसी भी शहर या परिवेश से हो, अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सके। इस वर्ष लगभग 20 लाख छात्रों ने नीट (UG) 2026 की परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।



