लायंस क्लब जबलपुर का 66वा शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। लायंस क्लब जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होटल ट्रायो मैक्स मे गरिमामय वातावरण मे सम्पन्न हुआ।जिसमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल जी के मुख्य अतिथि, शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन , विशिष्ट अतिथि के रूप मे रीजन चेयरपर्सन लायन नीलम खरे एवं जोन चेयरपर्सन लायन मनीषा सोनी थी। नवीन कार्यकारिणी मे लायन अनुरोध तिवारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लायन मनोज जैन, भूमिका पटेल, मीता पटेल,लायन राजेंद्र सोनी सचिव, लायन रेखा पटेल सह सचिव,लायन ज्ञान गोलछा कोषाध्यक्ष, टेमर लायन राजेश मराड़िया टेल ट्विस्टर लायन नरेश श्रीवास्तव ने अपने अपने दायित्वों की शपथ ली। संरक्षक के रूप मे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल जी, लायन अरुण जे देशमुख जी, लायन मंगलचंद टाटिया जी ने , लायन एम के सोनी लायन आनंद जैन, लायन महेश चौरड़िया, लायन मुकेश अग्रवाल ने सलाहकार के रूप मे एवं क्लब मे लायन दयाराम पटेल LCIF कोऑर्डिनेटर, लायन दीपक पोपट मेम्बरशिप चेयरपर्सन, लायन जवाहर पटेल सर्विस चेयरपर्सन, एमजे एफ लायन उमेश जैन ने मार्केटिंग चेयरपर्सन के रूप मे शपथ ली। सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट के सबसे पुराने क्लब लायंस क्लब जबलपुर के अति वरिष्ठ सदस्य लायन अरुण जे देशमुख जी ने जिन्होंने क्लब की सदस्यता के 60 वर्ष पूर्ण किए जिसके लिए लायंस इंटरनेशनल से आई पिन उन्हें प्रदान की गई एवं क्लब द्वारा उनका सम्मान शॉल श्रीफल माला एवं मूमेंटो देकर किया गया। मल्टीपल सर्टिफिकेट से एव एक्सेलेंस मेडल से पूर्व ज़ोन चेयरपर्सन लायन अंकिता जैन को सम्मानित किया गया ,सभी साथियों खडे होकर ने करतल ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया।
शपथ उपरांत नई पीएसटी का स्वागत कर पिन एवं अध्यक्ष को गांग गेबल प्रदान किया गया व उन्हें मंच पर आसीन किया गया। संचालकगण लायन एमजे एफ हरीलाल पटेल,लायन जवाहर पटेल लायन अंकिता जैन, लायन रीता गुप्ता, लायन मंजू पटेल लायन मंजुला पटेल, लायन ज्योत्स्ना तिवारी,लायन मीना श्रीवास्तव,लायन मनोज जैन लायन लक्ष्मी महावर, लायन अरुण अग्रवाल, लायन नीरू अग्रवाल, लायन राजेश जैन लायन संतोष ओसवाल, लायन जे पी सोनी की गरिमामय उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मे ध्वज वंदना लायन शील महदेल,स्वागत भाषण अध्यक्ष लायन मनीषा सोनी ने, सचिव प्रतिवेदन लायन दीपक पोपट ने दिया। आभार प्रदर्शन लायन ज्ञान गोलछा ने एवं सभा का सुव्यवस्थित संचालन क्लब के एमजेएफ लायन उमेश जैन ने किया। जबलपुर के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ



