कन्या महाविद्यालय मे आयोजित हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण । शासकीय कन्या महाविद्यालय राँझी में नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया | मुख्य अतिथि डीएसपी एमपी सिंह ने छात्राओं को बताया की नशे की मांग को कम करना और प्रभावित व्यक्तियों का पुनर्वास करना चाहिए। डीएसपी सुबोध लोखन्डे ने छात्राओं से कहा कि युवाओं में नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ते हुए उत्सकता का कारण बताया । डीएसपी रीना पाण्डे ने छात्राओं से कहा की नशा मुक्त भारत बनना है घर-घर नशा मुक्त अभियान को पहुँचना है। और समाज को जागरूक करना है । नशा मुक्त अभियान के तहत महाविद्यालय से छात्राओं के द्वारा रैली भी निकाली गई साथ ही नशा मुक्त अभियान में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पिक्चर दिखाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ बिन्दु शर्मा ने की । डॉ. माधुरी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर डॉ.वीना श्रीवास्तव, रेनू बाला घई, श्विरेन्द्र झारिया, कविता धुर्वे, स्वीटी यादव, डॉ दिपेन्द्र यादव, विजय मेहरा, स्वरूप सिंह उइके, कमल जीत सिलावट सहित बड़ी संख्या मे महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही ।



