जबलपुर दर्पण

फायर आर्म्स सहित आरोपी युवक गिरफ्तार,1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा आरोपी को । पिस्टल एवं । कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनंाक 16-7-26 की रात पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक पुरानी शराब दुकान के पास बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया संदेह होने पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर संदेही ने अपना नाम शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास मानेगांव तालाब रांझी बताया तलाशी लेने पर कमर में जींस पेंट में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल रखे मिला, जिसकी मैगजीन के अंदर एक कारतूस लोड मिला। उक्त देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर लगभग 8-9 माह पहले आयुष सोनकर उर्फ फन्टूस के माध्यम से 30 हजार रूपये में खरीदना बताया। आरोपी शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला के कब्जे से देशी पिस्टल मय कारतूस के जप्त करते हुये आरोपी शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक अभिषेक मिश्रा, मनीष, चेतेन्द्र साहू, रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88