Uncategorised

खितौला बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार , ₹1.25 करोड़ का 750 ग्राम सोना बरामद

जबलपुर दर्पण । थाना खितोला अंतर्गत दिनांक 11 अगस्त 2025 को में esaf small finance बैंक में 5 अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की गई थी जिसमें 14 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 5 लाख रुपए डकैत लूट कर ले गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय (भा.पु.से.), स्वयं घटनास्थल पहुचे तथा आरोपियों की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी थी। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.), डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं जिला बल की टीमों का एक विशेष जांच दल गठित किया। प्रकरण का मुख्य पॉचवा डकैत सुनील पासवान फरार था। जिसकी तलाश हेतु समय समय पर दबिश दी जा रही थी। डकैत की पतासाजी हेतु क्राईम ब्रांच की एक टीम को जिला गया बिहार रवाना किया गया था। टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुये स्थानीय मुखबिरों, इलैक्ट्रानिक एवं भौतिक साक्ष्यों के माध्यम से तत्परता से पतातलाश की गयी। मुखबिरों द्वारा सूचना दी गयी कि डकैत सुनील पासवान तिलैया गॉव में एक मकान में किराये से रह रहा है। टीम द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसटीएफ बिहार से सम्पर्क कर क्राईम ब्रांच जबलपुर की टीम को मदद करने हेतु तैयार किया गया। एसटीएफ बिहार के निरीक्षक दीपक कुमार एवं उनकी टीम सहयोग करते हुये दबिश में शामिल हुई। मुखबिर की सूचना एवं इलेक्ट्रानिक तंत्र के माध्यम से डकैत सुनील पासवान को तिलैया गॉव के एक घर से गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ करने पर खितौला स्थित बैंक में डकैती की घटना करना स्वीकार करते हुये बताया कि मुझे हिस्से में डेढ किलो सोने के जेवरात बैंक डकैती के हिस्से से मिला था जिसका आधा सोना लगभग 750 ग्राम अपने परिचित चंचल पासवान निवासी गुरूवा को 45 लाख रूपये में बेचा है। सुनील पासवान की निशादेही पर चंचल पासवान निवासी गुरूवा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जिसके द्वारा 750 ग्राम सोना मनोज सोनी के पास सुरक्षार्थ रखना बताया, जिसे स्टाफ की मदद से जप्त किया गया है। आरोपी सुनील द्वारा शेष 750 ग्राम सोना दो अलग अलग सुनार को बेचना बताया है। उल्लेखनीय है कि पकडे गये डकैत सुनील पासवान के विरूद्व अगल अलग राज्यों में पूर्व से लूट एवं डकैती के 9 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है। डकैत सुनील पासवान मध्यप्रदेश के जबलपुर , झारखण्ड, छत्तीसगढ एवं बिहार राज्य से बैंक डकैती के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी मे जिला जबलपुर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध डी.एस.पी श्री शैलेष मिश्रा, थाना प्रभारी खितौला श्री रमन सिंह मरकाम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पांडे, मोहन सिंह थापा, अखिलेश पांडे, हितेंद्र रावत, आरक्षक शिव बघेल, गोविंद राय एवं सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक संदीप पाण्डे, नीरज उपाध्याय, संतोष शाह, रंजीत यादव, अविनाश सिंह, तथा खितौला प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह बागरी, ओमप्रकाश दुबे, आरक्षक परमजीत यादव एवं पुलिस लाईन के उप निरीक्षक दिनेश गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

नाम पता गिरफ्तार आरोपी – 1) आरोपी सुनील पासवान पिता नरेश पासवान उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार
2) चंचल पासवान पिता ननकू पासवान उम्र 38 वर्ष निवासी गुरूवा हब्बीपुर थाना गुरूवा जिला गया बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88