‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान: जबलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूलों के पास दुकानों पर छापेमारी

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे आज दिनॉक 17-7-26़़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) द्वारा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल अंजुल अयंक मिश्रा एवं एवं सुश्री सोनम वर्बे संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण जबलपुर की उपस्थिति में नगर निगम एवं महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, खेलकूद विभाग, के अधिकारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक मे ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुये पंपलेट वितरित किये गये तथा जबलपुर को नशा मुक्त करने हेतु शपथ दिलाई गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है, पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा करना नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाना भी है। ‘‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि जबलपुर पुलिस का जनसंपर्क एवं जनसहभागिता के माध्यम से समाज निर्माण की दिशा में प्रयास है। आपने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण के इस अभियान में जो भी सहभागिता कर रहे है वे बधाई के पात्र है।
आपने नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शपथ लेते हुये कहा कि ‘‘ मै न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्की स्वयं को भी नशा मुक्त करवाउंगा, क्योंकि बदलाव की शुरूवात अपने आप से ही होनी चाहिये। हम सब मिलकर अपने जिले जबलपुर को नशा मुक्त बनाने का दृढ निश्चय करें। सभी ने शपथ लेते हुये कहा कि अपने जबलपुर को नशा मुक्त करने में अपनी क्षमता अनुसार हर सम्भव प्रयास करेंगे। बैठक के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम एवं महिला बालविकास कार्यलय के अधिकारियों तथा थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर एवं थाना बेलबाग की टीम द्वारा थाना बेलबाग क्षेत्रांर्गत स्कूल/शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों में दबिश देते हुये दुकानो को चैक किया गया ।बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल के गेट के पास स्थित दुकान में दबिश दी, दुकान संचालक ने अपना नाम दिनेश सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बताया जिसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में अन्य सामानो के साथ नशे हेतु उपयोेगी सिगरेट, गुटका पानमसाला मिला जिसे जप्त करते हुये दुकान सचालक के विरूद्ध थाना बेलबाग में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानो में दबिश देते हुये चैक किया गया जिन दुकानों में नशे में उपयोगी गुटका, पानमसाला आदि पाये गये उन्हें जप्त करते हुये नगर निगम की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की गयी। शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकान के संचालको को हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री विक्रय न करें, नशे से सम्बंधित कोई भी सामाग्री दुकान मे रखी पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।



