महापौर-परिषद के विधिसम्मत गठन एवं निर्णयों की वैधानिकता की जांच की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण | शहर कांग्रेस सेवादल, द्वारा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम की महापौर-परिषद के विधि सम्मत गठन न होने तथा उसके द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की वैधानिकता की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यदि महापौर-परिषद का गठन विधि एवं नियमों के अनुरूप नहीं हुआ है, तो उसके द्वारा लिए गए निर्णयों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा नगर निगम का कार्य संचालन विधि सम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इस आशय का सेवादल के शहर अध्यक्ष सतीश तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शिव कुमार चौबे, रिजवान अली कोटी, अशोक यादव, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल, राजेंद्र पिल्ले, हिमांशु मिश्रा, महेश मिश्रा, अनिल गुप्ता, एजाज अंसारी, रिंकू कुशवाहा, जितेंद्र यादव, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



