म.प्र. उच्च न्यायालय में दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में एक पौधा राष्ट्र के नाम के तहत 501 पौधों का वितरण किया गया

जबलपुर दर्पण । म.प्र.उच्च न्यायालय परिसर हनुमान मंदिर में दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में राष्ट्र के नाम एक पौधा के तहत् 501 पौधों वितरण अधिवक्ताओं को म.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विशाल धगट द्वारा रानी दुर्गावती विश्वद्यालय छात्र परिषद् के संयोजक अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर के संयोजन मे किया गया ।
इस दौरान न्यायाधीश विशाल धगट को सम्मान पत्र व पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजली फूलों से तो अर्पित की जाती है, ऐसे में उनकी स्मृति में पौधों का वितरण करना एक अनूठी नयी पहल है, इस प्रकार के जिससे एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण, संरक्षण, हरित भारत का निर्माण तथा प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का प्रसार करने से सहायक होगा। इस अवसर पर अधिवक्तागण प्रशांत अवस्थी, आशीष त्रिवेदी, अमित जैन, असीम त्रिवेदी, सत्येन्द्र ज्योतिषी, अखिलेश सिंह, एसके मिश्रा, दीपक रघुवंशी, लोकेश ठाकुर, दिनेश भोजवानी, सवीन्द्र सिंह राजपूत, नितिन करन, अमन शर्मा, शक्ति त्रिपाठी, आलोक तापिकर, नरेश मध्यानी, एसएस ठाकुर, दीपक सिंह, शिवराज सिंह, अनुराग उपाध्याय, मुन्नू पटेल, सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे |



