जबलपुर दर्पण

नीट यूजी 2026 टॉपर पंशुल बंसल (AIR) 2 की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अभिनंदन समारोह का आयोजन

जबलपुर दर्पण । के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, कैलाश कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश-I ने अपने मेधावी छात्र, कक्षा XII A के पंशुल बंसल को नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल करने और 715/720 अंक प्राप्त करने पर अत्यंत गर्व और उल्लास के साथ सम्मानित किया। इस असाधारण उपलब्धि ने समस्त विद्यालय परिवार को गर्व और हर्ष की अनुभूति से भर दिया । निश्चित रूप से यह पंशुल के अटूट समर्पण, दृढ़ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का ही प्रमाण है। विद्यालय के चेयरमैन, इंदर देव गुप्ता ने पंशुल की अभूतपूर्व सफलता पर अत्यंत गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को उनकी उच्चतम क्षमता हासिल करने में मदद करने के लिए बेहतरीन शैक्षणिक मंच, अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करने की स्कूल की प्रतिबद्धता को दोहराया। उनकी असाधारण सफलता को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, शिक्षक गण, छात्र वृन्द और गर्वित माता-पिता इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। पंशुल को ज़ोरदार तालियों के बीच एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की और उन्हें हर छात्र के लिए प्रेरणा बताया। छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र के दौरान, पंशुल ने अपनी तैयारी की यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए और उन्हें अपने लक्ष्य को समर्पित हो, अनुशासित और निरंतर जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विनम्रता से स्वीकार किया कि उनकी सफलता में निरंतर कड़ी मेहनत, दृढ़ता और आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण योगदान रहा, साथ ही के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, कैलाश कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश-1 ने भी उनकी इस यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल ने न केवल एक मजबूत शैक्षणिक आधार प्रदान किया, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मूल्यों और सर्वांगीण विकास को भी संवारने में मदद की। पंशुल हमेशा से एक असाधारण रूप से प्रतिभाशाली और एकनिष्ठ छात्र रहे हैं, जिसने अपनी प्रतिबद्धता, मेहनत और समर्पण के माध्यम से शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और उच्च मानक स्थापित किए हैं। उसकी इस असाधारण उपलब्धि ने उसके विद्यालय को अत्यंत गौरवान्वित किया है और यह भावी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। स्कूल पंशुल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करता है, जो न केवल उसकी अथक मेहनत को दर्शाती है, बल्कि उसके परिवार और शिक्षकों के अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। उसकी यह सफलता के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल की उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, महत्वाकांक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों को उनकी सर्वोच्च क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल का पूरा परिवार पंशुल बंसल को दिल से बधाई देता है और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है, क्योंकि वह एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनने की दिशा में अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88