उमरिया दर्पण

स्लीमनाबाद टनल निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सतीश चौरसिया उमरियापान । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्लीमनाबाद अंडरग्राउंड टनल निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उमरियापान के अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने उनसे मुलाकात कर उमरियापान में प्रस्तावित नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बताया गया कि कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा अंतर्गत आने वाले उमरियापान क्षेत्र के लिए नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पूर्व में शासन द्वारा प्रदान की जा चुकी है । लेकिन किसी कारणवश से निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है । लंबे समय से परियोजना लंबित रहने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है । मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उमरियापान नगर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है । जिससे मरीजों को गंभीर स्थिति में कटनी, जबलपुर, सिहोरा अथवा अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है । समय पर उपचार नहीं मिलने से ग्रामीणों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि यदि नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होकर पूर्ण हो जाता है तो क्षेत्र के हजारों नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, आपातकालीन उपचार तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी । इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा और दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी । भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने का अनुरोध किया । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञापन प्राप्त कर विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88