मध्य प्रदेश

समाज के उत्थान के लिए हर सम्भव तत्पर प्रदेश की नाथ सरकार: विधायक मर्सकोले

पंचायतों में किया गया बर्तन का वितरण

मण्डला– निवास विधान सभा के विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले मुख्यमंत्री मंत्री कमल नाथ की अनोखी पहल मुख्य मंत्री मदद योजना के तहत विकास खंड मोहगाव के विभिन्न ग्रामॊ मे समाज के बीच शिरकत देकर बर्तन वितरण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ की बहु कल्याण कारी योजना प्रसन्सा करतॆ हुये आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री ओमकार मरकाम को साधुवाद प्रेषित किया।

विस्तार से दी योजना की जानकारी – विकासखंड मोहगांव में मुख्यमंत्री मदद योजना के कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के मुखिया की अनोखी पहल मुख्यमंत्री मदद योजना की विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए क्षेत्र के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि इस योजना का उद्देश समाज को साहूकारों के कर्ज तले जीवन जीने वाले सगा जनो एवं भाइयो दबाव मत जीवन से बचाना है एवं समाज का हर संभव उत्थान किया जाना है साथ ही विधायक ने कहा कि मैं आपके बीच में मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश लेकर यहां आया हूं और संदेश यह है की मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर लगातार संवेदनशील हैं एवं महत्वाकांक्षी योजना भेजने के लिए हर संभव तत्पर हैं इसके अलावा भी इस मदद योजना के तहत आदीवासी समाज में जन्म उपरान्त एवं मृत्यु उपरान्त भी दी जाने वाली मदद योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक अशोक मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबे के मुखिया की मंशा है कि बर्तन वितरण के साथ साथ आदिम जाति कल्याण के लिए संचालित की जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाये समाज में लगातार भेजी जायेंगी उक्त बातें अपने उद्बोधन में विधायक द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी के दौरान समाज के समक्ष रखी गई।

आदिवासी दिवस पर लिया गया संकल्प समाज के बीच पाकर विधायक ने की प्रसन्नता व्यक्त – मदद योजना कार्यक्रम में उपस्थित होने के विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले समाज के उत्थान के लिये 9 अगस्त 2019 मे लिये गए संकल्प को समाज के बीच पाकर अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सर्व आदीवासी समाज की ओर से प्रदेश के मुखिया कॊ धन्यवाद प्रेषित करते कहा कि जो भी व्यक्ति आदिवासी समाज में जन्म लेता है उसके परिवार को सामाजिक कार्यक्रम के लिए 50 किलो अनाज एवं समाज में जिस व्यक्ति की मृत्यु होती है उस व्यक्ति के परिवार को सामाजिक कार्यक्रम के लिए 100 किलो अनाज योजनाओं के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा उक्त योजना समाज के बीच पहुंच चुकी है जिसकी झलक आज विभिन्न ग्रामो मे मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली खाद्यान्न पर्ची के रूप मे देखने मिली जिसे देख क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अशोक मर्साकोले ने प्रसन्नता व्यक्त की इस दौरान जिले के सहायक आयुक्त विजय तेकाम ने मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप आदिम जाति कल्याण विभाग की विस्तृत जानकारी ग्रामीण जनों के समक्ष रखी

ये रहे उपस्थित –नफ़ीस मलिक, इकबाल खान, प्यारे लाल पर्ते, इन्द्रजीत भन्डारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस कुशवाहा, हसीब खान, किसोर अग्रवाल, इमरान खान, सुदेश पर्ते, मानिक पर्ते, सेवक, निक्कु मलिक, राधे मरावी, प्रेम धुर्वे, बलवीर धुर्वे, फ़ग्गन मरावी, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88