सब जेल सिहोरा प्रभारी दिलीप नायक के स्थानांतरण पर भावपूर्ण बिदाई

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में सब जेल प्रभारी दिलीप नायक का राज्य प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश आने के बाद सिहोरा नगर में अचानक से चर्चाओं में जाने पहचाने और अपने कर्तव्यों पूर्ण कार्य के साथ साथ इन्होंने नगर पालिका परिषद सिहोरा स्वच्छता अभियान पर म्यूजिक गीत भी ऑडियो के रूप प्रसारित किया हैं। वहीं इनके द्वारा जीवन दान के लिए रक्तदान भी करके स्थानीय लोगों के दिलों में बने रहे। आपके सेवा भाव और लगन शीलता से प्रभावित स्थानीय जनों एवं प्रशासन के अधिकारियों में ताल में करके बड़े से बड़े सामाजिक कार्यों में भी आपकी भूमिका प्रशंसनीय रहीं।
रविवार को सुबह से ही आपके बिदाई सम्मान के इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का आना जाना लगा रहा। सिहोरा पवन पुत्र म्यूज़िकल ग्रुप के संचालक आशीष यादव के द्वारा सब जेल प्रभारी सिहोरा को श्रीराम दरबार छाया चित्र भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेरित की। वहीं स्टॉप के अन्य कर्मचारियों ने तिलक वंदन व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। रविवार की शाम 4 बजे के दौरान सिहोरा नगर ध्वनि पेलेस में बिदाई विशेष कार्यक्रम में श्रीराम धुन गीत के माध्यम से बीते हुए पलो को सभी के समक्ष झांसा शेयर किए गए।
बिदाई समारोह कार्यक्रम – सिहोरा नगर में लम्बे समय से अच्छे कार्य एवं सब जेल में प्रशासनिक कसावट के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले जेल प्रभारी दिलीप नायक को पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ, भेंट करते बिदाई दी गई। कुछ पल के लिए सभी का मन उदास और आंखों में नीर झलक आया था।
अच्छे कर्तव्यों और कार्य के सदा आभारी रहेंगे आप।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीयगण – सिहोरा नगर के पवन पुत्र म्यूजिकल ग्रुप संचालक आशीष यादव , सीएम राइस विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक उपाध्याय , म्यूज़िकल टीम के द्वारा सत्यम पटेल, राज यादव, खन्ना यादव, दीक्षा यादव, संदीप यादव ,अरुण यादव, गोलू नामदेव, शिवम जयसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी स्टॉप के द्वारा जेलर साहब का विदाई सम्मान समारोह किया गया।



