जबलपुर दर्पण
उमराह करने तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

जबलपुर दर्पण । अल बग़दाद टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक इमरान मंसूरी के नेतृत्व मे उमराह करने तीर्थ यात्रियों का एक जत्था गरीबरथ एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुआ। वहां से सभी मक्का- मदीना शरीफ जाएंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर फ़ख़रुद्दीन बब्लू मंसूरी, महमूद अहमद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इकरार, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शोएब सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाएँ पहनाकर यात्रियों को विदाई दी।



