जबलपुर दर्पण

लापरवाही बनी मासूम की मौत का कारण, बिजली के स्टे में उतरे करंट से 5 वर्षीय बालक की मौत

उमरियापान जबलपुर दर्पण । उमरियापान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्हनी कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली के खंभे के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया । गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी कॉलोनी निवासी संतोष कोरी का 5 वर्षीय पुत्र शिव आंगनवाड़ी परिसर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था । इसी दौरान वह बिजली के खंभे के स्टे के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था । करंट लगते ही बालक गंभीर रूप से झुलस गया । परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित खंभे के स्टे में करंट आने की शिकायत पहले भी बिजली विभाग को कई बार दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते आवश्यक सुधार कार्य नहीं कराया । उनका कहना है कि यदि शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बम्हनी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा ।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है । समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास कर रही थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88