जबलपुर दर्पण

स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण । स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रात: विधायक अशोक रोहाणी ने दादा जी प्रतिमा के समक्ष माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवन कर श्रद्धा एवं सुमन अर्पित की। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि मैं दादा के बताए मार्गों पर सदैव चलुंगा एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए सैदव समर्पित रहूँगा।
दादा रोहाणी के जन्‍मदिवस के अवसर पर पीएम श्री महाकौशल महाविद्यालय, सिविल लाइन्स में प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर सैंकड़ों युवाओं ने रक्‍त दान किया एव प्रतिभावान युवाओं के कौशल के अनुसार उन्‍हें रोजगार मेले के माध्‍यम से रोजगार प्रदान कराया गया एवं इस विशाल रक्‍तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज जबलपुर, विक्टोरिया अस्पताल एवं रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन) के सहयोग से अधिक से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। गोल्‍डेन हार्ट हॉस्पिटल डॉ. पुष्‍पराज पटेल की टीम के द्वारा बी.पी. शुगर एवं मरीजों का परीक्षण किया गया।
इसी क्रम में आयोजन समिति ने इस वर्ष एक नई पहल करते हुए दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में “गौरव शिखर सम्मान 2026” आयोजित करने का निर्णय लिया है।
आयोजन समिति के अनुसार यह भव्य समारोह 1 जुलाई को अपराह्न 3:30 बजे से, मानस भवन, राइट टाउन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान कर समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करना है। इस अवसर पर कुल 12 विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व योगदान वालों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा द्वारा की जाएगी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश देवड़ा (उप मुख्यमंत्री), राकेश सिंह (मंत्री, लोक निर्माण विभाग) की उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर आशीष राव, सौरभ गोयल, डॉ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, गुड्डा केवट, पुष्‍पराज सेंगर, अभिषेक पॉल, अंकित फ्रांसिस, रोहित गुप्‍ता, ज्‍योति रेड्डी, प्रमोद बेन, सुश्री कृष्‍णा दास चौधरी बंटी शिवहरे, संजय जैन, अजय पदम, सुंदर अग्रवाल, आशीष कुरील, श्रीमती पुष्‍पा तिवारी, श्रीमती दुर्गा मिश्रा, , आशीष दास चौधरी, पार्थ अग्रवाल, पवन रजक, हर्षित अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, ऐशवर्य सोनकर, समीर बमन, सावन ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88