जनसमस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में घेराव कर ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण । राधाकृष्णन ब्लाक अंतर्गत आने वाले वार्डो में क्षेत्र में व्याप्त भीषण पेयजल संकट, चरमराई सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, जल प्लावन एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जन समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में राधाकृष्णन ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष एड अभिषेक चंदेल, नगर उपाध्यक्ष संजय अहिरवार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भानतलैया जोन कार्यालय क्रमांक 8 एवं 16 का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया ने चेतावनी दी कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र में जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पूर्व विधानसभा के जन मानस नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगे। इस दौरान ननि नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, डॉ रमाकांत रावत, रिकू यादव, पार्षद गुलाम हुसैन, एड.अजय चक्रवर्ती, राजेश दीवान, कलीम खान, विजय पशेरिया, याकूब अंसारी, उवैस अंसारी, सूरज अहिरवार, रतन अहिरवार, मुन्नू पंडा, धर्मेंद्र पटरिया, प्रकाश खरे, एड. विकास सन्टू, धीरेन्द्र विश्कर्मा, सेंकी सोनकर, मुकुल सोनकर, पवन वंशकार, गोलू वंशकार, वोरागनी वंशकार ,दिनेश साकेत, बादल चौधरी, एड.अरविंद सिंह, राजकुमार चौधरी, प्रदीप अहिरवार, सुनील मार्वे, मनीष चक्रवर्ती, संदीप सोनकर, विवेक प्रजापति, विष्णु विनोदिया, आकाश यादव, अजीत चौहान, नितिन चितकर, अचलनाथ, जयदीप अहिरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।



