जबलपुर दर्पण

सेंट अलॉयसियस स्कूल रिमझा पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की जाए—मांग

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में सेंट अलॉयसियस हायर सेकेन्ड्री स्कूल रिमझा पर कुछ तथाकथित हमलावरों ने जो कि बजरंग दल और हिन्दू संगठन से मिल कर स्कूल पर धावा बोल कर बेबुनियाद धर्मान्तरण के आरोप का सहारा लेते हुए स्कूल में तोड़ फोड़ की और आर्थिक हानि पहुंचायी, जिससे ईसाई समाज में रोष व्याप्त है।
मंच ने आगे बताया कि इस मामले में जो कर्मचारी ने झूठे आरोप लगाए है उस कर्मचारी को सिर्फ एक साल के लिए कॉनट्रेक्चुअल बेस पे नियुक्त किया गया था और स्कूल मेनेजमेंट की तरफ से यह शर्त रखी गयी थी कि यदि कर्मचारी की सेवा कार्य संतोष जनक ना पाए जाने पर एक वर्ष बाद की सेवा अवधि नहीं बड़ाई जाएगी। और स्कूल मेनेजमेंट के द्वारा शर्तों के अनुसार ऐसा ही किया गया जिस पर यह शिक्षक जो ईसाई नहीं है ने धर्मान्तरण का झूठा आरोप लगाते हुए बजरंग दल एवं हिन्दु संगठन का सहारा लिया और स्कूल पर हमला कर दिया। स्कूल शिक्षा का मंदिर है और शिक्षा के मंदिर पर हमला करना हर समाज के लिए निराशा जनक है और अपने आप को खुद प्रशासन और न्यायालय से भी ऊँचा समझना अपने आप में अराजकता और असमाजिकता है l अतः जागरूक क्रिश्चियन मंच ऐसी घिनौनी हरकत की निंदा करता है और कलेक्टर महोद्य एवं एस.पी से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की मांग करता है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, एडवोकेट जेम्स एन्थोनी, हैरिस नथानियल, फ्रांसिस एन्थोनी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, क्लेमेंट पायस, अल्बर्ट एन्थोनी, लालजी प्रसाद, आनंद राज एन्थोनी, अल्फ्रेड एम्ब्रोस,फिलिप एन्थोनी, रिंकू पीटर, गुडविन चाल्र्स, एनोस विक्टर, सुधीर पावेल, रिजनाल रिर्चडसन, डेनिस क्लेमेंट, लकी हैरी, आदि ने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88