जबलपुर दर्पण

स्मार्ट सिटी की हकीकत! महाराष्ट्र हाई स्कूल रोड पर गड्ढे, खुला चैंबर और गंदगी

जबलपुर दर्पण । स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे शहर के प्रमुख मार्गों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यातायात थाना से आगे महाराष्ट्र हाई स्कूल रोड पर सड़क की बदहाल स्थिति, खुले नाले के चैंबर और फैली गंदगी से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का डामरीकरण तो किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील हो जाती है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के समीप नाली का चैंबर लंबे समय से खुला पड़ा है। इसके आसपास कचरा जमा होने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के रहवासियों को इस समस्या से रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो सड़क के गड्ढों की स्थायी मरम्मत की गई और न ही सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हुआ। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के दावे जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। रहवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क के गड्ढों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, खुले चैंबर को तत्काल बंद किया जाए तथा क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88