Uncategorised

नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – संयुक्त संचालक श्री घनश्याम सोनी

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल, जबलपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया।

अपने उद्बोधन में श्री सोनी ने कहा कि शासकीय मॉडल स्कूल को तंबाकू मुक्त परिसर के रूप में विकसित किया गया है, जो अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण का भी प्रमुख माध्यम है। यदि विद्यार्थी प्रारंभ से ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लें तो वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते हैं।

श्री सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब तथा अन्य मादक पदार्थ न केवल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, बल्कि शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, पारिवारिक संबंधों एवं भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं दूर रहें तथा अपने मित्रों और परिजनों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान श्री सोनी ने नशे से होने वाली विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति में तनाव, अवसाद, चिड़चिड़ापन, निर्णय लेने की क्षमता में कमी, आत्मविश्वास में गिरावट तथा अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित अध्ययन, खेलकूद, योग, व्यायाम, सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही नशे से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

श्री सोनी ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा “नशा नहीं, शिक्षा और संस्कार” का संदेश अपने घर, परिवार एवं समाज तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चो एवं शिक्षक शिक्षिकाओं सहित संयुक्त संचालक महोदय ने नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की |
नशा मुक्ति विषय पर पेंटिंग बनाने वाले बच्चो को पुरुस्कृत भी किया गया |

कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा, विधि प्रभारी श्री कृष्णकांत शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय परिहार, श्री के. सी. चौबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88