बंग समाज में अध्यक्ष मुक्ता राय दूसरी बार सुजीत बेनर्जी तीसरी बार सचिव निर्वाचित हुए

जबलपुर दर्पण। सदर में बंग समाज की एकमात्र पंजीकृत संस्था जिसका निर्वाचन चुनाव अधिकारी सुबेदार मेजर (रिटा.) माखनलाल हाजरा एवं लोकेश वैष्णव ने कैप्टन प्रदीप कुमार पाण्डा, मुख्य पर्यवेक्षक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जबलपुर में बंग समुदाय की छोटी-बड़ी पंजीकृत / गैर- पंजीकृत एवं महिलाओं की 20 संस्थायें हैं एवं 6 काली मंदिर हैं, त्रिवार्षिक चुनाव (2024-27) के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी इस प्रकार है, अध्यक्ष – श्रीमती मुक्ता राय, उपाध्यक्षद्वय- आलोक बोस एवं उत्तम सरकार, महासचिव- सुजीत बैनर्जी, संयुक्त सचिव श्रीमती – सीमा मंडल एवं साधन दास, कोषाध्यक्ष- संदीप चौधुरी, सदस्यगण- आशीष बैनर्जी, संजय भट्टाचार्य, अंजन चटर्जी एवं श्रीमती स्वगता सन्याल निर्वाचित हुए, श्री दीपक पाल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।



